कुछ चीजें पैसों से नहीं मिलती, हमें उन्हीं चीजों का शौक होना चाहिए। बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है यह बात बिल्कुल सत्य है लेकिन बच्चे किस में खुशी ढूंढते हैं यह बहुत कुछ उस वातावरण पर निर्भर करता है जो हम उन्हें बचपन से देते हैं। जिस शरीर के साथ हम पैदा हुए हैं इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, परंतु जिस किरदार और चरित्र के साथ हम विदा होंगे उसके जिम्मेदार हम स्वयं होंगे। अगर हमें अपनी शक्ति पर संदेह है, तो हम अपने संदेह को शक्ति देते हैं। ॥ जय श्री राधे कृष्ण ॥
https://t.me/good_morning_wish/7880